आरा, मार्च 24 -- आरा, निज प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में उत्पन्न गंभीर किल्लत के विरोध में मंगलवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला दहन कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि केंद्र सरकार शीघ्र ही गैस की कीमतों में राहत प्रदान करने, आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु करने एवं आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है, तो कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी। विरोध प्रदर्शन में डॉ शशि कुमार सिंह, प्रोफेसर राजेंद्र ओझा, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, उपेन्द्र कुमार सिंह, डॉ ब्रजेश कुमार सिंह यादव, डॉ श्रीधर तिवारी, डॉ अभिषेक द्विवेदी, ...