दुमका, मई 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर सोमवार को दुमका जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में स्थानीय दुधानी स्थित पेट्रोल पंप के पास यह अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आम लोगों ने हस्ताक्षर कर महंगाई का विरोध दर्ज कराया। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसका सीधा असर आम आदमी की रसोई और परिवहन पर पड़ रहा है। महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग का जीना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- केंद्र की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही मूल्य वृद्वि: राजनील प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीत स...