मुरादाबाद, जून 7 -- मुरादाबाद। केंद्र सरकार के 12 बरस पूरे होने पर उनकी उपलब्धियां गिनाने के लिए रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी की ओर से आदेश जारी किया गया है। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपालों का आयोजन कर विभिन्न शासकीय योजनाओं की समीक्षा, जन समस्याओं का समाधान तथा आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी के अनुसार जनपद मुरादाबाद में तिथिवार रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुरादाबाद में 5 जून को ग्राम पंचायत पसियापुरा और 6 जून को ग्राम पंचायत टाह मदन में रात्रि चौपाल आयोजित हो चुकी है। अभियान के दौरान आयोजित होने वाली चौपालों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की उपलब्धियों एवं प्रमुख बिंदुओं क...