केंद्र सरकार का पुतला जलायेंगे भाकपाई
बोकारो, मई 21 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेरमो अंचल परिषद की बैठक बुधवार को शफीक भवन संडे बजार में वरीय नेता चंद्रशेखर झा की अध्यक्षता में की गई। यहां यह निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल व एलपीजी के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि किये जाने और लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ 22 मई को बोकारो थर्मल में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जायगा। राज्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुजीत घोष, एआईवाईएफ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम खान, अंचल मंत्री ब्रज किशोर सिंह, जवाहरलाल यादव, जानकी महतो, रामेश्वर साव, बीके झा, अशीम तिवारी, जितेंद्र दुबे, मोहम्मद असगर, बंधु गोस्वामी आदि थे। यह भी पढ़ें- खेत मजदूर यूनियन की ओर से पंचायतों में दिया गया धरना यह भी पढ़ें- सीपीआई की सभी गांवों में निकालेगी राष्ट्रीय पदयात्रा: राज्य सचिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.