जहानाबाद, मार्च 14 -- जन आक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर कई जगहों पर हुआ कार्यक्रम भाकपा के द्वारा 24 मार्च को दिल्ली में विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी घोसी, निज संवाददाता। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के केंद्रीय कमेटी के सदस्य समेत बिहार राज्य एवं जहानाबाद जिला के कार्यकर्ताओं ने जिले के कई इलाकों में घूम कर जन आक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर जिले के मखदुमपुर, कोहरा एवं घोसी के पोखर पर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को दिल्ली चलने का न्योता देकर जन आक्रोश रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के केंद्रीय कमेटी के सदस्य ए आर सिंधु ने घोसी सिंचाई भवन के अतिथि सभागार में शनिवार को प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि...