अलीगढ़, फरवरी 23 -- अकराबाद, संवाददाता। कस्बा में एक जनसेवा केंद्र संचालक द्वारा लोगों के नाम से फर्जी खाते खोलकर साइबर अपराध किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा अकराबाद निवासी पीयूष ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह कस्बे के बाजार में पड़ाके का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। काम के लिए उसे कुछ रुपयों की जरूरत पड़ी, जिस पर वह ग्रामीण बैंक में ऋण लेने पहुंचा। बैंककर्मियों ने ऋण के लिए उद्यम पंजीकरण आवश्यक बताया। इसके बाद वह बैंक के पास स्थित बालाजी जनसेवा केंद्र पर उद्यम पंजीकरण कराने गया। आरोप है कि जनसेवा केंद्र संचालक ने पंजीकरण कराने की आड़ में अंगूठा लगवाकर पेमेंट बैंक में पीड़ित का फर्जी खाता खोल दिया। पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई, जब...