खगडि़या, फरवरी 16 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता केन्द्र व राज्य सरकार की दोनों बजट समाज के सभी किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्गको ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। बजट में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास तथा रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। यह बातें रविवार को परसदन में आयोजित प्रेस कंाफ्रेंस में बेगूसराय जिले के तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। सड़क निर्माण, डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, स्वरोजगार प्रोत्साहन तथा कौशल विकास से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बजट को आत्मनिर्भर भारत और विकसित बिहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.