बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में भाकपा नेता धरना देंगे। भाकपा के अंचल सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि विभिन्न जनसमस्याओं, महंगाई, बेरोजगारी तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर यह धरना दिया जा रहा है। उन्होंने इसमेतं अधिक से अधिक लोगों को शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...