अंबेडकर नगर, फरवरी 7 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जनपद में 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए विभाग और परिषद ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्र के अंदर कैमरायुक्त मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित सभी संबंधित अधिकारियों पर लागू होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इस सम्बन्ध में शासन और बोर्ड की तरफ स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए किसी भी स्थिति में कैमरा युक्त मोबाइल फोन परीक्षा कक्ष या केंद्र परिसर के अंदर नहीं ले जाया जाएगा। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा आदेश का उ...