प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज। प्रयागराज मंडल की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के केंद्र सरकार ने संयुक्त सचिव हो सकती हैं। केंद्र सरकार ने गुरुवार देर रात ऐसे अधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें मंडलायुक्त प्रयागराज का भी नाम है। उनकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए ये अवसर दिया जा रहा है। सौम्या अग्रवाल वर्ष 2008 बैच की आईएएस अफसर हैं। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में उन्होंने 24वीं रैंक प्राप्त की थी। प्रयागराज मंडल में बतौर महिला वो पहली मंडलायुक्त हैं। सौम्या अग्रवाल के पति मोहित गुप्ता आईपीएस अफसर हैं और इस वक्त उत्तर प्रदेश सरकार में गृह सचिव पद पर तैनात हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.