केंद्र में धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ झांकी है : दीपंकर
सीवान, अगस्त 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ झांकी है। उन्होंने कहा कि नीट-यूजीसी पेपर लीक के खिलाफ पिछले दिनों हुए देशव्यापी जेन जी आंदोलन ने मोदी राज के अंत की शुरुआत कर दी है। आंदोलन के आगे मोदी सरकार का झुकना व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा तो महज झांकी है। देश के लोकतंत्र, संविधान, नागरिक अधिकार, शिक्षा व रोजगार पर हमला करनेवाली व साथ ही, मॉब लिंचिंग, बुलडोजर व एनकाउंटर राज चलानेवाली सरकार के सरगना नरेन्द्र मोदी व अमित साह को गद्दी से उतार फेंकना बाकी है। बिहार बंद के दौरान जिला मुख्यालय में फायरिंग में तीन युवकों के घायल होने के उपरांत उनसे उनके पैतृक आवास पर जाकर मिलने के बाद शहर के आंबेडकर स्मृति पार्क में आयोजित प्रतिवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.