जामताड़ा, नवम्बर 22 -- केंद्र बंद रहे तो होगी कार्रवाई : डीडीसी कुंडहित प्रतिनिधि। शनिवार को कुंडहित अंचल सभागार में जामताड़ा के उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओ की बैठक हुई। बैठक में सेविकाओं के साथ पोषण ट्रैकर से संबंधित सभी बिंदुओ पर चर्चा किया गया। इस दौरान डीडीसी निरंजन कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ। एफआरएस, वजन, टीकाकरण, अपार आईडी, आभा कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की चर्चा करते हुए आगामी 30 नवंबर तक पोषण ट्रैकर एप के सभी छूटे हुए कार्य को पूर्ण कर लेने का सख्त निर्देश दिया। डीडीसी श्री कुमार ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रो का संचालन ससमय करें एवं कोई भी केंद्र बंद नहीं रहनी चाहिए। बैठक में सीडीपीओ सह वीडियो जमाले राजा महिला पर्यवेक्षिका सबीना हेंब्रम एवं प्रखंड की अधिकतर ...