मिर्जापुर, जनवरी 5 -- राजगढ़। क्रय केंद्र प्रभारी के अभाव में हाट शाखा राजगढ़ ए एवं बी पर दस दिनों से धान खरीद बन्द होने से व किसान धान लदा ट्रैक्टर ट्राली तौल के लिए केन्द्र पर खड़े हैं। कड़ाके की ठंड के बीच किसानों की परेशानी से जिला प्रशासन बेफिक्र है। निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्षेत्र के किसानों का धान खरीद करने के लिए हॉट शाखा की ओर से राजगढ़ प्रथम और द्वितीय दो क्रय केंद्र खोले गए हैं। केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिए जाने से राजगढ़ ए व बी दोनों क्रयकेन्द्र दस दिनों से बंद पड़े हैं। अपनी धान की बिक्री के इंतजार में किसानों का धान लदा ट्रैक्टर दस दिनों से क्रय केन्द्र पर तौल के लिए खड़ा हैं। ट्रैक्टर ट्राली पर लदे धान की रखवाली कड़ाके की ठंड में किसानों करने को मजबूर हैं। दस दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन राजगढ़ ए व बी क्रयकेन्द...