नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में बलवंत सिंह राजोआना की याचिका का विरोध किया। याचिका में उन्होंने 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में मिली मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की है। केंद्र की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के.एम. नटराज ने जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ से कहा कि हम इस मामले में अपनी दलीलें रखेंगे। मुझे नहीं लगता कि ऐसी मांग स्वीकार की जा सकती है। राजोआना की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता 30 साल से हिरासत में है और उसकी दया याचिका अभी भी लंबित है। पीठ ने इस मामले की सुनवाई के लिए 18 नवंबर की तारीख तय की है। राजोआना 29 साल से अधिक समय से जेल में हैं, जिनमें से 15 साल से...