रांची, मई 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक दुबे ने कॉमर्शियल गैस की कीमत में हुई भारी बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक ही दिन में कॉमर्शियल गैस के दाम में 993 रुपये की वृद्धि कर देश के प्रधानमंत्री ने अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। फरवरी माह से अब तक कॉमर्शियल गैस के दाम में कुल 1380 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है, जो महज तीन महीनों में लगभग 81 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। उन्होंने इसे आम जनता पर महंगाई का प्रचंड वार करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी का सीधा असर चाय दुकानदारों, ढाबा संचालकों, होटल, बेकरी, हलवाई, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड कारोबारियों पर पड़ेगा। यह भी पढ़ें- पेट्रोलियम कीमतों पर कंट्रोल रखना होगा; मायावती बोलीं- महंगाई से जनता त्रस्त, केंद्र को ये ...