पटना, जून 7 -- राजद के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा है कि केंद्र सरकार देश की जनता को पेट्रोलियम पदार्थों का मूल्य वृद्धि कर महंगाई के बार-बार झटके दे रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में यही भाजपा के लोग मामूली बढ़ोतरी पर भी विरोध में सिलेंडर लेकर और गले में सब्जियों की माला पहनकर सड़कों पर बैठते थे। देश की जनता पहले ही कमरतोड़ महंगाई की मार से कराह रही थी। तीन माह पहले ही घरेलू गैस की कीमतों में 60 रुपये का इजाफा हुआ था। एक बार फिर 29 रुपये बढ़ा दिया गया है। यह भी पढ़ें- केंद्र दे रहा महंगाई के झटके : प्रमोद यह भी पढ़ें- गरीबों को महंगाई की आग में झोंक रहा केंद्र : राजद यह भी पढ़ें- रसोई गैस की कीमत में वृद्धि जनविरोधी : भाकपा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...