बुलंदशहर, जून 11 -- भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद डॉ.भोला सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। विकसित भारत, आत्मनिर्भरत भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल यह 11 वर्ष रहे हैं। रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं। बुधवार को गंगानगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर सांसद डॉ. भोला सिंह पत्रकारों से वार्ता कर रह थे। कहा कि 2014 से पहले भारत में भ्रष्टाचार, घोटाले और तुष्टिकरण की बात सामने आती थी। अब विकास, आविष्कार और नवाचार की बातें हो रही हैं। बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 35495 और ग्रामीण में 2986 लोग लाभान्वित हुए हैं। आयुष्मान योजना में 420711 और प्रधानमंत्री किसान सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.