गिरडीह, अप्रैल 2 -- जमुआ, प्रतिनिधि। ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन के बैनर तले बुधवार को अपने प्रथम स्थापना दिवस पर जिले के जमुआ प्रखंड क्षेत्र में जमुआ, गिरिडीह, राजधनवार, बेंगाबाद, हजारीबाग, दुमका, जामताडा, पलामू, कोडरमा, डुमरी क्षेत्र के ड्राइवर संघ का एक विशाल महासम्मेलन और प्रदर्शन आयोजित किया गया। झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन के सदस्यों को गुलदस्ता एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं इस दौरान ड्राइवरों ने केंद्र सरकार द्वारा भारतीय न्याय संहिता के तहत लाए गए नए 'हिट एंड रन' कानून को 'काला कानून' बताते हुए विरोध जताया। प्रदेश महासचिव शाहनवाज खां ने कहा कि देश को आजाद हुए 79 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी ड्राइवर समाज को मूलभूत सुविधाएं और अधिकार नहीं मिल पाए हैं। देशभर में ड्राइवरों के साथ हो रहे शोषण और अत्याचार पर चिंता व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.