रांची, जनवरी 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के दावों को हास्यास्पद और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब लोकतांत्रिक संगठन नहीं, बल्कि सत्ता के नशे में चूर एक ऐसी मशीन बन गई है, जो सिर्फ झूठ फैलाने का काम करती है। लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि आदित्य साहू परिवारवाद पर उपदेश न दें। भाजपा में कितने नेताओं के बेटे-बेटियां सांसद, विधायक और पदों पर बैठे हैं, इसकी सूची बहुत लंबी है। हेमंत सोरेन जनता के चुने हुए मुख्यमंत्री हैं, न कि भाजपा की तरह थोपे हुए नेता। शिबू सोरेन ने इस राज्य के लिए अपना जीवन खपाया है, जबकि भाजपा के नेता केवल मलाई खाने के लिए राज्य अलग होने का श्रेय लूटते हैं। लाल किशोरनाथ शाहदेव ने लोहरदगा और हजारीबाग की घटनाओं पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.