आदित्यपुर, जून 15 -- चांडिल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नीमडीह के आदरडीह स्थित सामुदायिक भवन एवं चांडिल के बाबू बगान में भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के संगठन एवं एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा तथा विचार मंथन किया गया। यह भी पढ़ें- केंद्र की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सेठबैठक में चर्चा बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियो के साथ संवाद किया। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, सेवा- सुशासन-गरीब कल्याण के 12 वर्ष और देश में हुए विकासात्मक कार्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। साथ ही नीमडीह पश्चिम, नीमडीह पूर्वी एवं कुकड़ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती...