धनबाद, अप्रैल 8 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। मंगलवार को लक्ष्मी मैरिज हॉल में बलियापुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा जन संवाद और एसआईआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष कयूम खान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ग्रामीणों और पंचायतों के अधिकार छीनकर ठेकेदारों को दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा में काम न मिलने और रोजगार के अभाव के कारण ग्रामीण पलायन कर रहे हैं। साथ ही एसआईआर के जरिए जबरन नाम काटे जाने का मुद्दा भी उठाया। कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षक संतोष राय, प्रखंड अध्यक्ष संतोष मोदक, शैलेंद्र सिंह और मो. कुर्बान अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.