रांची, जून 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक बड़े और व्यापक देशव्यापी आंदोलन का शंखनाद जल्द ही किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी अब चुप बैठने वाली नहीं है, बल्कि जनता से जुड़े संवेदनशील और गंभीर मुद्दों को लेकर सीधे सड़क पर उतरने की पूरी तैयारी कर चुकी है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि आगामी आंदोलन के केंद्र में कई प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दे होंगे, जिन्होंने आम जनता और युवाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...