केंद्र की टीम ने परखीं रेबिज क्लीनिक और पैथलॉजी की व्यवस्थाएं
बरेली, जुलाई 10 -- राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निर्देशन में आई स्टेट पब्लिक हेल्थ आब्जर्वर टीम ने गुरुवार को जिला अस्पताल और 300 बेड अस्पताल का निरीक्षण कर रेबिज नियंत्रण और जांच व्यवस्था का जायजा लिया। टीम ने जिला अस्पताल की पैथलॉजी और एंटी रेबिज क्लीनिक का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध संसाधनों और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान टीम ने पैथलॉजी में लगी जांच मशीनों, प्रतिदिन होने वाली जांचों की संख्या, नमूनों के निस्तारण की प्रक्रिया और रिकॉर्ड का अवलोकन किया। इसके अलावा एंटी रेबिज क्लीनिक में कुत्ता, बंदर व अन्य जानवरों के काटने वाले मरीजों की संख्या, प्रतिदिन लगने वाले एंटी रेबिज टीकों, दवा उपलब्धता और उपचार व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- स्पाट टीम ने देखी आईडीएसपी का सर्विलांस सिस्टम, पोर्टल डाटा संबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.