जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आयोजित बैठक में विभिन्न योजनाओं गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास व रोजगार पर चर्चा हुई। नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने राज्य सरकार से प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। चाईबासा-कोल्हान क्षेत्र में योजनाओं के प्रचार-प्रसार की सराहना की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...