खगडि़या, जून 7 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड के भानु कुताय बालिका उच्च विद्यालय कुल्हरिया के प्रांगण में रविवार को आंबेडकर, फुले विचार मंच के तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौक़े पर माले नेता अरुण दास व सीपीआई अंचल मंत्री कैलाश पासवान आदि ने कार्यक्रम क़ो संबोधित करते हुए केंद्र की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत सरकार में संविधान पर खतरे बढ़े हैं। आज खुलकर मनुवादियों के द्वारा संविधान विरोध किया जा रहा है। समाज सुधारक महापुरुषों को अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। जातिवाद फैलाकर दलितों के ऊपर अत्याचार हो रहा है। बहुजनों के ऊपर जाति रंग देकर ह्त्या, बलात्कार व आगजनी किया जा रहा है। आज संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। निर्दोष जेल जा रहा और अपराधी व बलात्कारी का बोलबाला है। पूरी तरह से समाज मे ...