मोतिहारी, मार्च 8 -- रामगढ़वा, एसं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत सुगौली विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर बैरिया के फैक्स गोदाम पर सुगौली विधानसभा के चारों प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित की गई थी। प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि पश्चिमी चंपारण सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल थे। प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यशाला में संगठन की मजबूती और आगामी सांगठनिक लक्ष्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली शक्ति हैं और प्रशिक्षण के माध्यम से ही उनमें वैचारिक स्पष्टता आती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.