गाजीपुर, फरवरी 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर मंगलवार को राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 का आयोजन न्यायालय परिसर में किया गया। जिला जिज धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय पहुंचकर निरीक्षण किया। जिला जज की मौजूदगी में सुलह-समझौता केन्द्र में आये हुए वादकारियों के बीच सुलह-समझौता कराया गया एवं मध्यस्थ अधिवक्ता को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह अभियान दो जनवरी से शुरु किया गया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा वाद का निपटारा कराया जा सके। इसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद बटवारा संबंधि विवाद व शमनीय अपराधिक मामलें आदि से संबंधित वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के माध्यम से करा सकते है। इस दौरान अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्चना सहित अन्य लोग ...