भागलपुर, जून 10 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। विभिन्न मांगों को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मुरली यादव एवं रणजीत साह ने संयुक्त रूप से किया। धरना को रंजीत साह, मुरली यादव, कैलाश यादव, रमेश रमन और निरंजन कुमार ने संबोधित किया। इनके साथ ही चंदन यादव, रियाजउद्दीन अंसारी, प्रभात कुमार, मणिकांत कापरी, दीना नाथ पासवान और गोपी चंद यादव आदि ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को विभिन्न मोर्चों पर विफल बताया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार गरीब, किसान और दलित विरोधी है। महंगाई एवं बेरोजगारी चरम पर है, परन्तु सरकार को इसकी चिंता नहीं है। यह भी पढ़ें- राजद कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय धरना धरना समाप्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने अप...