आदित्यपुर, मार्च 13 -- गम्हरिया, संवाददाता। एमओ पूनम कुमारी ने पीडीएस दुकानदारों को अपनी दुकान पर केंद्र और राज्य सरकार दोनों के बैनर लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने आवश्यक निर्देश जारी करते हुए दुकानदारों को अपने-अपने दुकान के बोर्ड पर दर्ज सभी जानकारियों को सही और पूरी तरह भरने और किसी भी कॉलम को खाली नहीं छोड़ने का निर्देश भी दिया है। पीडीएस दुकानदारों को आदेश का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। यदि किसी दुकानदार की ओर से आदेश की अवहेलना की जाती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.