पीलीभीत, जून 25 -- पीलीभीत। आरबीआई लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से एक होटल में जनपद में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों पर विशेष जागरुकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया गया। भारतीय रिवर्ज बैंक लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार की अध्यक्षता में जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। बैठक में क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि देश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र बहुत बड़ी आबादी को रोजगार और व्यवसाय का मौका प्रदान करता है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। केन्द्र और राज्य सरकार, बैंकों एवं अन्य संस्थाओं द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास से सम्बन्धित कई योजनाएं जैसे मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्...