आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़। नगर के मेहता पार्क में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले सभा की गई। कर्मचारियों ने सरकार द्वारा मजदूरों के उत्पीड़न, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने सरकार को आगाह किया कि अगर मजदूरों के हित में विचार नहीं किया गया तो मजदूर एवं पेंशनर्स कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने मजदूरों के कार्य को 12 घंटे से घटाकर आठ घंटे करने, न्यूनतम मजदूरी 30 हजार रुपये निर्धारित करने, मजदूर आंदोलन के दमन को बंद करने समेत अन्य मांगें उठाईं। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया विरोध-प्रदर्शन सभा की अध्यक्षता रमाकांत सिंह एवं संचालन गिरीशचंद चतुर्वेदी ने किया। इस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.