चंदौली, जून 4 -- चंदौली, संवाददाता। समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में जनजागरूकता अभियान के सफल क्रियान्वयन और कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने पर भी बल दिया।कहा कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री समेकित जनकल्याण अभियान की जिम्मेदारियां सौंपी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि...