पटना, मार्च 19 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी के मीडिया विभाग और प्रवक्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक सही तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित कैलाशपति मिश्र सभागार में पार्टी के मीडिया विभाग और प्रवक्ताओं के साथ बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मीडिया विभाग सही अर्थों में पार्टी के कार्यों, सिद्धांतों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने वाला विभाग है। बिहार की कई ऐसी योजनाएं हैं, जो हमारे लिए बड़ी उपलब्धि हैं, लेकिन हमें इसे जनता तक पहुंचाना भी होगा। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार हो, सरकार की योजनाएं आपके माध्यम से ही जन-जन तक सही तरीके से पहुंच सकती हैं। उन्होंने जोर देते कहा कि विपक्ष दुष्प्रचार और अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह कर रहा है, हमें इसे भी मजबू...