गंगापार, मार्च 25 -- केंद्र व प्रदेश में झूठों की सरकार है, इसे सत्ता से हटाना सपाइयों का पहला लक्ष्य होना चाहिए। आज किसान परेशान है, आम लोगों को किसी तरह की सुविधाएं नहीं मिल रही है। उक्त बातें सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बुधवार को जगतपुर मई स्थित सैनिक महाविद्यालय में शहीदों की पत्नियों को सम्मानित करते हुए कही। शिवपाल यादव ने कहा कि शहीदों को सम्मानित करते हुए खुशी हो रही है, यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। जितने भी जवान शहीद हुए है उनकी पत्नियों को आज सम्मानित करने में गर्व महसूस कर रहा हूं। आयोजक संतोष आर्मी को उन्होंने धन्यवाद दिया। आज का दिन भावुक करने वाला है। किसी पत्नी का पति जब शहीद हो जाता है तो उसका परिवार अनाथ हो जाता है। माता पिता के ऊपर किसी का ध्यान नहीं जाता है, क्या इनकी बातो को कोई सुनता है। समाजवादियों को इन...