गाजीपुर, जून 26 -- गाजीपुर, अभिषेक कुमार सिंह। उत्तर प्रदेश किसान सभा मनिहारी ब्लॉक के किसानो का सम्मेलन शुक्रवार को हरिहरपुर चट्टी पर हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकर किसान विरोधी है। जिससे किसानों के हालात में सुधार नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार के विदेशी व्यापार नीतियां एवं राष्ट्रीय आर्थिक नीतियां किसानो के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि उत्पाद पर आधारित लघु और कुटीर उद्योग नही लगेगें, तब तक किसानों का तरक्की संभव नही है। नंदगंज की चीनी मिल, बड़ौरा सूती मिल बंद है। वहीं पोस्ता की खेती करने की अनुमति नहीं है। सरकार के एजेंडे में किसान मजदूर की समस्या है ही नहीं। इसलिए आज किसानो को जाति, धर्म से ऊपर...