कटिहार, जून 7 -- डंडखोरा ,संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डंडखोरा पंचायत के हवामहल संगत टोला में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंडल कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आलोक चौहान ने किया। बैठक में नरेश मंडल,आलोक मंडल, संतोष कुमार साह, राज कुमार मिश्रा, निर्मल विश्वाश, बज्र किशोर सुमन, श्याम प्रकाश केवट सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा उन्होंने कहा कि एनडीए सर...