बांदा, जनवरी 5 -- बांदा, संवाददाता। भीषण सर्दी में किसानों को रबी की फसलों के लिए यूरिया खाद की तत्काल आवश्यकता है। वहीं जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सहकारी समितियों में यूरिया का वितरण बाधित है। सोमवार को क्रय-विक्रय समिति के बाहर खाद के लिए टोकन न मिलने से आक्रोशित किसानों ने बांदा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे आधा घंटा यातायात प्रभावित हुआ। अतर्रा के क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सोमवार को बड़ी संख्या में किसान यूरिया लेने पहुंचे थे। समिति के कर्मचारियों ने बीते शुक्रवार और शनिवार को टोकन प्राप्त करने वाले किसानों को ही खाद का वितरण किया जा रहा था। सोमवार को आने वाले किसानों को न तो खाद दी जा रही थी और न ही टोकन वितरण की व्यवस्था थी। इस लापरवाही के कारण किसान सुबह से ही कतारों में खड़े रहने के बावजूद निराश थे। टोकन न मिल...