बांदा, फरवरी 16 -- बांदा, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी यानी दो दिन बाद शुरू हो रही हैं। विभाग की ओर से सभी 64 परीक्षा केंद्रों का लाइव रन किया गया। टेस्ट में सभी सेंटर पास हो गए हैं। साथ ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रश्न-पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों में भेज दी गई हैं। विद्यालयों में सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र का भी वितरण किया गया है। अब कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। करीब छह केंद्रों में नेटवर्किंग की समस्या सामने आई है। इन्हें दुरुस्त करने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को दो दिन की मोहलत दी गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को नकल विहीन व शांति पूर्ण माहौल में कराने के लिए पांच जोनल और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्य...