बांदा, मई 20 -- बांदा। भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को विकास भवन परिसर में बैठक की। इसके बाद डीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल की अगुवाई में किसानों ने कहा कि गेहूं खरीद में किसानों से मनमानी कटौती की जा रही है। अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए। आठ सूत्री मांगों के निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान सरोज सिंह ुशवाहा, गीता देवी, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, दिनेश कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...