भदोही, अप्रैल 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की गति अब बढ़ने लगी है। अब तक कुल 51 किसानों से 20135 कुंतल गेहूं खरीद हो चुकी है। गेहूं बिक्री करने के लिए अब तक 1550 किसानों का पंजीयन हो चुका है। केंद्रों पर गेहूं करने पहुंच रहे किसानों का केंद्र प्रभारी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया जा रहा है। खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ के 15 तथा भारतीय खाद्य निगम का एक समेत कुल 33 गेहूं क्रय केंद्र संचालित हैं। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक किसानों से संपर्क स्थापित कर मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं क्रय कराएं। ताकि किसानों को समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिल सके। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है, गत वर्ष की तुलना में 160 रुपया प्रति कुंतल ज्...