भदोही, अप्रैल 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। गेहूं खरीद को बने कुल 33 केंद्रों पर अब तक लक्ष्य के सापेक्ष नौ फीसदी गेहूं खरीद हो चुकी है। चार सौ किसानों से अब तक 17 सौ एमटी गेहूं अनाज क्रय हो चुका है। दो हजार से ज्यादा किसान गेहूं बिक्री के लिए अपना पंजीयन करा लिए हैं। गेहूं बिक्री करने वाले किसानों को अब फार्मर रजिस्ट्री की बाध्यता नहीं है। पूर्व की भांति किसान केंद्रों पर आएं और अपने अनाज की बिक्री करें। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक किसानों से संपर्क स्थापित कर मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं क्रय कराएं। ताकि किसानों को समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिल सके। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है, गत वर्ष की तुलना...