बदायूं, दिसम्बर 11 -- बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने शुक्रवार को बाजरा सेंटर बंद होने के विरोध में डिप्टी आरएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि बाजरा की तोल की जाये। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि शासन द्वारा बाजार खरीद के लिए केंद्र खुलवाए गये, लेकिन बाजरा व्यापारियों का खरीदा गया। किसानों की खरीद नहीं हुई है। व्यापारी और जिला खाद रसद विपणन अधिकारी के द्वारा मोटी कमाई की गई है। कल तक सेंटर नहीं खोले गये तो अपना बाजारा जिला खाद रसद विपणन अधिकारी के यहां कार्यालय में तोल कराएंगे। सलारपुर ब्लॉकध्यक्ष पप्पू सैफी, आरिफ गाजी, ब्रजपाल प्रजापति, साबिर हुसैन, रमेश सिंह, पूरनलाल कुशवाहा, बाबू सैफी, रामचरण सागर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...