गुड़गांव, जुलाई 19 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी ) की ओर से आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हुई। शहर के कुल पांच केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 1321 अभ्यर्थी उपस्थित और 2460 अनुपस्थित रहे। भीषण गर्मी के बावजूद परीक्षार्थी समय से पहले ही अपने केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा दो पालियों में संचालित की गई है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 2 घंटे की थी। इसमें कुल 1891 में से 682 उपस्थित और 1208 अनुपस्थित हुई। दूसरी पॉली में कुल 1891 में से 639 उपस्थित और 1252 अभ्यर्थी अनुपस्थि हुए। यह भी पढ़ें- 61 फीसदी ने छोड़ दी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा जो दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली। जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्...