बुलंदशहर, अगस्त 10 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाईस्कूल व इंटरमीडिएट वर्ष 2027 की परीक्षाओं को कराने के लिए जिले में केंद्र बनाने की तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। बोर्ड ने केंद्र बनाने के लिए गत दिनों आदेश जारी कर दिए थे जिसके बाद से कॉलेजों का डाटा तेजी से अपलोड किया जा रहा है। कॉलेजों की सभी मूलभूत सुविधाओं का ब्यौरा पोर्टल पर भरा जा रहा है। डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड से निर्देश मिलने के बाद सभी कॉलेजों को डाटा अपलोड करने के निर्देश जारी कर दिए थे। करीब एक माह से कॉलेजों का डाटा प्रधानाचार्यों से भराया जा रहा है। जिले के सभी 415 राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों को इसमें शामिल किया गया है। परीक्षा केंद्रों के आवंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शासन ने इस बार ...