बरेली, मार्च 19 -- भाजपा के वरिष्ठ पार्टी नेता मनोज थपलियाल को केंद्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान का सदस्य और अनुसंधान परिषद का सलाहकार नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के पदाधिकारियों ने मनोज थपलियाल को शुभकामनाएं दी हैं। महानगर कॉलोनी निवासी मनोज थपलियाल 1985 में आरएसएस से जुड़े। इन्होंने भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी प्रबंधन की जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक निभाई। वर्ष 2016 में जब असम में पहली बार भाजपा की सरकार बनी तो इन्हें डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था। इससे पूर्व 1998 में इन दोनों जिलों में संघ के विस्तारक भी रहे। मनोज थपलियाल की मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए केंद्रीय स्वा...