मेरठ, सितम्बर 7 -- केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय जाट महासभा ने 12 अक्टूबर को किसान घाट दिल्ली से संसद तक पैदल मार्च का आह्वान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा ने इसके लिए बाकी जाट संगठनों को भी अपने साथ जोड़ना शुरू कर दिया है। उन्होंने जाट समाज के बुद्धिजीवियों और प्रेस प्रवक्ताओं से भी अपील की है कि वे इस मांग को टीवी डिबेट में भी उठाएं। सचिन सरोहा ने बताया कि 12 अक्टूबर को दिल्ली में निकाले जाने वाले पैदल मार्च के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के जाट संगठनों से मुलाकात की जा रही है। अभी तक सभी का सहयोग मिल रहा है। दो दर्जन से ज्यादा जाट महासभा आरक्षण को लेकर आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगी। देशभर के जाट पैदल मार्च में शामिल होने के ...