गुमला, मार्च 6 -- गुमला। केंद्रीय सरहुल संचालन समिति गुमला की बैठक आठ मार्च को दोपहर एक बजे उरांव क्लब दुंदुरिया में आयोजित की जाएगी। बैठक में सरहुल महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।समिति के सचिव दीपनारायण उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य, आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा समाज के अगुवाओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक में सरहुल महोत्सव के संचालन, आयोजन की रूपरेखा और आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.