रांची, मार्च 22 -- बुढ़मू,प्रतिनिधि। केंद्रीय सरना समिति ठाकुरगांव के नेतृत्व में रविवार को सरहुल पर्व पर सात पंचायतों के खोड़ाओ ने शोभायात्रा निकाली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीणों ने ढोल-मांदर की थाप पर नृत्य करते हुए पूरे इलाके को उत्सवमय बना दिया। शोभायात्रा की शुरुआत सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद यह यात्रा विभिन्न गांवों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और फूल बरसाकर सम्मान जताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुरेश बैठा, विशिष्ट अतिथि डीएसपी खलारी रामनारायण चौधरी, अंचलाधिकारी सचिदानंद कुमार वर्मा, बीडीओ धीरज कुमार, मांडर इंस्पेक्टर जयप्रकाश राणा, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, शमीम बडेहार और महावीर मंडल के अध्यक्ष सिद्धनाथ महतो समेत अन्य गणमा...