पलामू, अप्रैल 17 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य में सड़क अवसंरचना के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण मांगों को रखा। उन्होंने इस विशेष मुलाकात के दौरान पलामू जिले के छतरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-139 से नौडीहा बाजार-डुमरिया-इमामगंज होते हुए शेरघाटी में ग्रैंड ट्रंक रोड तक 4-लेन सड़क निर्माण की मांग की। इसके साथ ही एनएच-39 पर कजरी से पाटन-मनातू-चतरा होते हुए ग्रैंड ट्रंक रोड तक 4-लेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी रखा है। वित्त मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि प्रस्तावित दोनों मार्ग झारखंड और बिहार के अत्यंत पिछड़े क्षेत्रों से होकर गुजरते हैं। इन सड़कों के निर्माण से गढ़वा-छत्तीसगढ़ तथा बिहार के औरंगाबाद-वाराणस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.