पलामू, दिसम्बर 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आजसू छात्र नेता अभिषेक राज ने आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सतीश कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनका जाना केवल संगठन के लिए क्षति नहीं है,बल्कि हम सभी के लिए एक व्यक्तिगत शोक है। वे हमेशा एक अभिभावक अभिभावक, संरक्षक और प्रेरक शक्ति की तरह हमारे साथ रहते थे। उन्होंने ने ही उन्हें संगठन से जोड़ने का श्रेय है। उनके सान्निध्य में बहुत कुछ सिखने को मिला,जो जीवन भर याद रहेगा। उनका स्नेह, सरलता, व्यवहार और संगठन के प्रति निस्वार्थ समर्पण आजसू परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके मार्गदर्शन की कमी आजीवन खलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...